दिलीप प्रधान का आरोप,‘वोट चोरी’ और गलत नीतियों से देश संकट में

दिलीप प्रधान का आरोप,‘वोट चोरी’ और गलत नीतियों से देश संकट में
Published on: 

कालिम्पोंग : कांग्रेस के एआईसीसी सदस्य दिलीप प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और लोकतांत्रिक संस्थाओं में हस्तक्षेप के आरोप लगाए। उन्होंने कई अधिकारियों के इस्तीफों का हवाला देते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। प्रधान ने पेपर लीक, खराब सड़कों, पुलों के टूटने, रुपये की गिरती कीमत, सरकारी संपत्तियों की बिक्री और शिक्षा नीति की आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि देश में कुपोषण और बेरोजगारी जैसी समस्याएं गंभीर हैं। ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत की स्थिति का उल्लेख करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार को घेरा। प्रधान ने चुनाव आयोग के प्रमुख ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की। उन्होंने जनता से लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस का समर्थन करने तथा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाने की अपील की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News