डीआई फंड की जमीन समस्या पर गोजमुमो की बैठक

डीआई फंड की जमीन समस्या पर गोजमुमो की बैठक
Published on

कालिम्पोंग: डीआई फंड और डेवलपमेंट एरिया से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही जमीन संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (गोजमुमो) की कालिम्पोंग जिला कमेटी ने नगरपालिका के वार्ड नंबर 19 में बैठक की। बैठक में स्थानीय लोगों की समस्याओं और उनके स्थायी समाधान के उपायों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला संयोजक नीमा तामांग ने कहा कि गोजमुमो डीआई फंड और डेवलपमेंट एरिया की जमीन से जुड़े मामलों के समाधान के लिए गंभीरता से काम कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के साथ होने के कारण राज्य सरकार के साथ समन्वय कर इन समस्याओं के समाधान की पहल की जा सकती है। बैठक में थिंकर्स ऑफ कालिम्पोंग के अध्यक्ष सी.बी. गुरुंग, अभिनय छेत्री, युवा मोर्चा के महासचिव बालकृष्ण थापा, जिला सचिव सूरज बगदास, ज्ञानेंद्र छेत्री, समीर बसनेत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रबी प्रधान सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद हुए।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in