देंताम में 30 नवंबर को भव्य रूप से मनाया जाएगा साकेवा उधौली उत्सव

देंताम में 30 नवंबर को भव्य रूप से मनाया जाएगा साकेवा उधौली उत्सव
Published on: 

गंगटोक : अखिल किरात राई संघ, सिक्किम (एकेआरएसएस) ने आगामी 30 नवंबर को पश्चिम सिक्किम के देंताम में भव्य रूप से साकेवा उधौली उत्सव 2026 आयोजित करने की घोषणा की है।

इस संबंध में आज मीडिया को जानकारी देते हुए अखिल किरात राई संघ, सिक्किम के अध्यक्ष डॉ. बिमल राई ने संघ के कार्यकारी सदस्यों एवं विभिन्न संबद्ध संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बताया कि इस अवसर पर सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि इस उत्सव के माध्यम से राई समुदाय की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक रीति-रिवाजों, परंपराओं और खानपान को भव्य रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य राई समुदाय की सांस्कृतिक पहचान, परंपराओं और विरासत को संरक्षित एवं प्रचारित करना है।

उल्लेखनीय है कि साकेवा राई समुदाय का एक पवित्र धार्मिक एवं सांस्कृतिक अनुष्ठान है। इस अवसर पर प्रकृति की पूजा के साथ अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनका स्मरण और आभार प्रकट किया जाता है।

अखिल किरात राई संघ ने इस आयोजन को समुदाय की सांस्कृतिक एकता और परंपरागत विरासत के उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी की है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News