छठ पूजा को लेकर बाजारों में लौकी की मांग बढ़ी

60 से 80 रुपये प्रति किलो बिक रही लौकी
Louki
Louki
Published on: 

सिलीगुड़ी: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत आज शुक्रवार यानी नहाय-खाय के साथ होगी। इसे लेकर सिलीगुड़ी के बाजारों में छठ पूजा से जुड़ी सामग्रियों की खरीदारी तेज हो गई है। खास तौर पर नहाय-खाय के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाली लौकी की मांग में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बाजारों में लौकी खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। छठ पूजा की परंपरा के अनुसार नहाय-खाय के दिन व्रती लौकी की सब्जी, चावल और चने की दाल का सेवन करते हैं। यही वजह है कि इस अवसर पर लौकी की विशेष मांग रहती है। बाजार में फिलहाल लौकी 60 से 80 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। दुकानदारों के अनुसार, छठ पूजा नजदीक आते ही लौकी की बिक्री में तेजी आई है। वहीं, छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं द्वारा पूजा की तैयारियां भी जोर-शोर से की जा रही हैं। बाजारों में बढ़ती रौनक से सब्जी विक्रेताओं के चेहरे पर भी खुशी देखने को मिल रही है। महापर्व को लेकर सिलीगुड़ी में भक्तिमय माहौल बनने लगा है। खरीदारों का कहना है कि छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इस दिन लौकी की सब्जी बनाने की परंपरा है। इसलिए आज हम लौकी खरीदने बाजार आए हैं।कीमत थोड़ी ज्यादा है, लेकिन छठ पूजा की परंपरा और आस्था को देखते हुए खरीदारी करनी ही है। विक्रेताओं का कहना है कि छठ पूजा को लेकर बाजार में लौकी की मांग काफी बढ़ गई है।नहाय-खाय के लिए लोग खास तौर पर लौकी खरीद रहे हैं।फिलहाल बाजार में लौकी 60 से 80 रुपये प्रति किलो बिक रही है। पिछले कुछ दिनों के मुकाबले बिक्री में तेजी आई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News