नागराकाटा में एम्स की मांग तेज

बीडीओ कार्यालय के सम्माने स्थानीय लोग
बीडीओ कार्यालय के सम्माने स्थानीय लोग
Published on

नागराकाटा: डुआर्स क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर गुरुवार को नागराकाटा के विभिन्न चाय बागानों और आसपास के इलाकों के नागरिकों ने नागराकाटा प्रखंड विकास कार्यालय पहुंचकर एम्स अस्पताल की स्थापना की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास अधिकारी के माध्यम से राज्य सरकार, स्वास्थ्य मंत्री, सांसदों, विधायकों और प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि डुआर्स क्षेत्र में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को सिलीगुड़ी और कोलकाता जैसे शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है।

नागरिकों का कहना है कि नागराकाटा भौगोलिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान है और यहां एम्स की स्थापना होने से जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर, दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, कूचबिहार, सिक्किम समेत पूरे डुआर्स क्षेत्र के लाखों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि एम्स बनने से चिकित्सा शिक्षा, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रखंड विकास अधिकारी जयप्रकाश मंडल ने ज्ञापन मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि इसे उच्च अधिकारियों तक भेजा जाएगा।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in