दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय ‘देवी शक्ति आगमनी उत्सव’ 12 से शुरू

Press meet by darjeeling public school
Press meet by darjeeling public school
Published on: 

सिलीगुड़ी: दुर्गापूजा के आगमन से पहले फुलबाड़ी स्थित दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल में एक बार फिर संस्कृति, कला और प्रतिभा का संगम देखने को मिलेगा। विद्यालय की ओर से आयोजित होने वाले ‘देवी शक्ति आगमनी उत्सव 2026’ को लेकर गुरुवार को प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान आयोजकों ने दो दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा और प्रतियोगिताओं की विस्तृत जानकारी साझा की। इस वर्ष उत्सव की थीम ‘भारत की विविध संस्कृति’ रखी गई है। 12 और 13 अक्टूबर को विद्यालय परिसर में होने वाले इस आयोजन में केवल विद्यालय के विद्यार्थी ही नहीं, बल्कि अन्य स्कूलों और संस्थाओं से जुड़े बच्चे भी हिस्सा ले सकेंगे। उत्सव के दौरान चित्रकला, कल्चरल वॉक, नृत्य और संगीत जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं को चार वर्गों में बांटा गया है और कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे। वहीं, नर्सरी से कक्षा दो तक के बच्चों के लिए विशेष कविता पाठ प्रतियोगिता भी रखी गई है।आयोजन को और खास बनाने के लिए ‘हुनर हाट’, मनोरंजक खेल और फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इससे बच्चों के साथ अभिभावकों और आगंतुकों के लिए भी उत्सव का माहौल तैयार होगा। प्रेस वार्ता में विद्यालय की सह-निदेशिका तनिशा अग्रवाल, वाइस प्रिंसिपल विक्टोरिया रहमान, प्रेरणा साहा सिन्हा और सीमा अग्रवाल मौजूद रहीं। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के जरिए बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ देश की अलग-अलग संस्कृतियों और परंपराओं को करीब से समझने का अवसर मिलेगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in