उपभोक्ताओं को 15 दिनों से नहीं मिला रहा गैस

गैस डीलर की दुकान के सामने कतार में खड़े लोग
गैस डीलर की दुकान के सामने कतार में खड़े लोग
Published on

 कालियागंज: राज्य के बाकी हिस्सों के साथ-साथ उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज शहर में भी सुबह से ही गैस डीलर की दुकानों के सामने लंबी लाइन लग जाती है | लोगों को 15 दिनों से गैस नहीं मिल रही है। इस वजह से गैस उपभोक्ता बहुत ज़्यादा घबराए हुए हैं। पता चला है कि गैस की कमी से निपटने के लिए कालियागंज शहर में कुकिंग गैस बुकिंग सिस्टम पर कुछ रोक लगाई गई है। कुकिंग गैस सिलेंडर बुकिंग पर 25 दिनों की नई रोक से मिड-डे मील प्रोजेक्ट पर असर पड़ा है। हालांकि गैस की समस्या कुछ समय के लिए है, लेकिन जिले के अलग-अलग स्कूलों के टीचर मिड-डे मील प्रोजेक्ट को चलाने के लिए लकड़ी के ईंधन पर निर्भर हैं।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in