कूचबिहार: 35 लाख रुपया खर्च कर कूचबिहार नगर पालिका के द्वारा शहर के पावर हाउस चौराहे इलाके में पार्क का उद्घाटन किया गया । मंगलवार कार्यक्रम के माध्यम से पार्क का उद्घाटन नगर पालिका के अध्यक्ष रविंद्र नाथ घोष द्वारा किया गया । वहीं स्पार्क का नामांकन स्वर्गीय विशिष्ट व्यवसायी श्री चंद जैन के नाम पर किया गया है । यह पार्क होने से स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है। जानकारी के लिए बता दे कि शहर के पावर हाउस चौराहे का यह इलाका भवानीगंज बाजार से सटा हुआ है । इस क्षेत्र में गंदगी के कारण लोगों का आना-जाना काफी कठिन हो गया था ।
इसके बाद ही नगर पालिका के द्वारा यह कदम उठाया गया । लगभग 35 लाख रुपया खर्च कर यहां पर एक पार्क का निर्माण किया गया है जहां पर विभिन्न तरह के पौधे लगाए गए है । नगर पालिका के अध्यक्ष रवींद्रनाथ घोष ने कहा कि, यह इलाका काफी गंदगी से भरा रहता था । स्थानीय दुकानदारों एवं आम लोगों के द्वारा विषय को बार-बार हमें सूचित करने के बाद ही पार्क निर्माण का कदम उठाया गया । पार्क का निर्माण होने से लोगों में खुशी का माहौल है । उद्घाटन के समय काफी संख्या में लोग उपस्थित हैं ।