7 अक्टूबर को जीजेएम के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे सीएम

7 अक्टूबर को जीजेएम के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे सीएम
Published on: 

कर्सियांग: गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के प्रमुख बिमल गुरूंग ने बुधवार को दार्जिलिंग में मीडिया को जानकारी देते हुए दावा किया कि राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी आगामी 7 अक्टूबर को दार्जिलिंग में आयोजित होने वाले जीजेएम के 20वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह का आयोजन दार्जिलिंग के एनपी ग्राउंड में किया जाएगा।

बिमल गुरूंग ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह को भव्य रूप देने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने पार्टी समर्थकों के साथ-साथ आम लोगों से भी बड़ी संख्या में समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि इससे पहले उनकी नातिन के पारंपरिक ‘भात खुवाई’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने डिजिटल माध्यम से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी थीं। अब जीजेएम के स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री के स्वयं उपस्थित होने का दावा बिमल गुरूंग ने किया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in