पेड़ की डाल काटने चढ़ा, बिजली के तार की चपेट में आया

पेड़ की डाल काटने चढ़ा, बिजली के तार की चपेट में आया
Published on: 

सिलीगुड़ी: फूलबाड़ी के पश्चिम धनतला इलाके में शुक्रवार को पेड़ की डाल काटने के दौरान एक व्यक्ति बिजली के तार की चपेट में आकर घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को बाहर निकालकर इलाज के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, व्यक्ति पेड़ की डाल काटने के लिए ऊपर चढ़ा था। इसी दौरान पेड़ के पास से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आने से उसे करंट लग गया। करंट लगने के बाद वह घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की मदद से उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा। फिलहाल घायल का उपचार चल रहा है।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पेड़ और बिजली के तारों की स्थिति को लेकर चिंता जताई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in