सफाई में लापरवाही पर कमिश्नर सख्त, गैरहाजिर अधिकारी को शोकॉज

अवैध होर्डिंग और ड्यूटी में लापरवाही पर भी कार्रवाई के निर्देश
Smc commissioner
Smc commissioner
Published on

सिलीगुड़ी: शहर की सफाई व्यवस्था और निगम कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का जायजा लेने मंगलवार सुबह सिलीगुड़ी नगर निगम के कमिश्नर बीर विक्रम राय अचानक कई इलाकों के दौरे पर निकले। सेवक रोड, हैदरपाड़ा समेत विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने मौके पर सफाई कार्यों की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान कुछ जगहों पर कर्मचारियों की लापरवाही और अनुपस्थिति सामने आने पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई। हैदरपाड़ा में उन्होंने संबंधित वार्ड की सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इस दौरान 5 नंबर बोरो अधिकारी के अनुपस्थित पाए जाने पर उन्हें शोकॉज करने का निर्देश दिया गया। वहीं, सेवक रोड के एक इलाके में सड़क किनारे गंदगी और कचरा पड़ा देखकर कमिश्नर ने संबंधित वार्ड के सुपरवाइजर पर भी कार्रवाई के संकेत दिए।बताया गया कि लापरवाही के लिए सुपरवाइजर पर जुर्माना लगाया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान सेवक रोड के विभिन्न हिस्सों में लगे अवैध होर्डिंग और विज्ञापनों का मुद्दा भी कमिश्नर के सामने आया।आरोप है कि अवैध तरीके से विज्ञापन लगाने के कारण निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसको लेकर विज्ञापन विभाग के कर्मचारियों की भूमिका पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। इसी बीच विज्ञापन विभाग के एक कर्मचारी पर नशे की हालत में ड्यूटी पर रहने का आरोप सामने आया। मामला संज्ञान में आते ही कर्मचारी को मौके से हटा दिया गया। कमिश्नर ने उसके खिलाफ भी उचित कार्रवाई किए जाने की बात कही। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने साफ संदेश दिया कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही, ड्यूटी से गैरहाजिरी और निगम के राजस्व से जुड़े मामलों में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in