गेजिंग में सिटिजन एक्सन पार्टी की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक

गेजिंग में सिटिजन एक्सन पार्टी की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक
Published on

गेजिंग: सिटिजन एक्सन पार्टी सिक्किम की गेजिंग जिला स्तरीय संगठनात्मक समन्वय सभा मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष गणेश राई की उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक में पार्टी उपाध्यक्ष सुमति छेत्री, जिला अध्यक्ष ओंगदिला भोटिया, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य, राज्य स्तरीय नेता तथा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्ष, समन्वयक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में चारों विधानसभा क्षेत्रों में संगठन के विस्तार, अब तक हुई प्रगति, सामने आ रही समस्याओं और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। याक्सुम-टासिडिंग के डी.एस. गुरूंग, यांगथांग के पिफधोज लिम्बु, मानेबुंग-डेंटाम के अर्पण लिम्बु और गेजिंग-बर्मेक के सोनाम लेप्चा ने अपने-अपने क्षेत्रों की संगठनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

इस दौरान पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन की समीक्षा भी की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव और समस्याएं नेतृत्व के सामने रखीं। पार्टी के प्रचार-प्रसार को लेकर सोनाम लेप्चा ने विचार रखे। वहीं, ‘सुधार संकल्प कोष’ के विकास पर कोषाध्यक्ष संजय शर्मा ने चर्चा की। उन्होंने पार्टी के संचालन में जनभागीदारी बढ़ाने और सहयोग देने के इच्छुक नागरिकों के लिए पारदर्शी व्यवस्था बनाने पर जोर दिया।जिला अध्यक्ष ओंगदिला भोटिया ने कहा कि संगठन का विस्तार जारी है और लोगों के बीच पार्टी के प्रति रुचि बढ़ रही है।

पार्टी अध्यक्ष गणेश राई ने अपने संबोधन में भ्रष्टाचार, अव्यवस्था, बेरोजगारी और गरीबी जैसे मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने नागरिकों से राज्य के भविष्य, लोकतांत्रिक संस्थाओं और अधिकारों को लेकर जागरूक एवं संगठित होने का आह्वान किया। उन्होंने वर्ष 2029 को सिक्किम के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक वर्ष बताते हुए संगठन को मजबूत करने तथा ‘सिक्किम सुधार का महाअभियान’ आगे बढ़ाने की अपील की कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थी परिषद के सचिव अमित लिम्बु ने किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in