मुख्यमंत्री प्रेम ने चांदमारी में डेनजोंग डुडजॉम थ्रोएसमा फाकपा ड्जोंग मठ का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग ने चांदमारी में डेनजोंग डुडजॉम थ्रोएसमा फाकपा ड्जोंग मठ का उद्घाटन किया
मुख्यमंत्री प्रेम ने चांदमारी में डेनजोंग डुडजॉम थ्रोएसमा फाकपा ड्जोंग मठ का उद्घाटन किया
Published on: 

गंगटोक : सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग ने आज स्यारी निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत चांदमारी में डेनजोंग डुडजॉम थ्रोएसमा फाकपा ड्जोंग मठ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रतिष्ठित आध्यात्मिक गुरु क्याब्जे तिनके गोंजांग रिनपोछे की गरिमामयी उपस्थिति रही। स्यारी निर्वाचन क्षेत्र के विधायक तेंजिंग लाम्था तथा अन्य के उपस्थिति था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मठ की परिकल्पना वर्ष 2020 में श्रद्धेय दिवंगत लोपोन सोनम पी. दोरजी के मार्गदर्शन में की गई थी। इसी वर्ष मठ का औपचारिक रूप से पंजीकरण हुआ था और उस समय लगभग 25 साधक इससे जुड़े थे। वर्ष 2022 में निर्माण कार्य शुरू हुआ और सिक्किम सरकार के सहयोग तथा निरंतर निगरानी के फलस्वरूप यह पवित्र संस्थान वर्ष 2026 में पूर्ण हुआ।

यह मठ थ्रोएसमा नाकमो साधना के अभ्यास और संरक्षण के लिए समर्पित है। यह तिब्बती बौद्ध धर्म के न्यिंगमा संप्रदाय की डुडजॉम परंपरा की एक महत्वपूर्ण साधना मानी जाती है। मठ आध्यात्मिक साधना, भक्ति तथा समृद्ध बौद्ध विरासत के संरक्षण के केंद्र के रूप में कार्य करेगा।

मुख्यमंत्री ने साधकों की बढ़ती संख्या पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनकी निरंतर भक्ति तथा गुरु-शिष्य परंपरा के आशीर्वाद से यह मठ आने वाले वर्षों में निरंतर प्रगति करेगा और हजारों अनुयायियों का मार्गदर्शन करेगा। उन्होंने इस शुभ अवसर पर तुल्कुओं, खेनपो, लोपोन, लामाओं, फाकपा ड्जोंग एवं संघ के सदस्यों, सभी आध्यात्मिक गुरुओं, श्रद्धालुओं तथा पूरे समुदाय को हार्दिक बधाई दी।मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की कि गुरु, गुरु-परंपरा और त्रिरत्न का आशीर्वाद इस पवित्र स्थल तथा मार्गदर्शन की तलाश में आने वाले सभी लोगों के जीवन को निरंतर आलोकित करता रहे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in