चाउमिन फैक्ट्री में भयावह अग्निकांड, कई सामान जलकर राख

Fire bujhate fire brigade team
Fire bujhate fire brigade team
Published on

सिलीगुड़ी : पोकाइजोत इलाके में एक चाउमिन फैक्ट्री में गुरुवार तड़के आग लग गई। घटना सिलीगुड़ी नगर निगम के 46 नंबर वार्ड के चंपासारी इलाके की है।

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 5 बजे स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री से धुआं निकलते देखा। इसके बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। खबर मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रधाननगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। फैक्ट्री के अंदर चाउमिन बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील सामान मौजूद होने के कारण आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।आग लगने की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना में फैक्ट्री के अंदर रखे कई सामान जलकर राख हो गए। हालांकि, अभी तक आग लगने के सही कारण और कुल नुकसान का स्पष्ट आकलन नहीं हो पाया है। आग कैसे लगी, इसकी जांच पुलिस और दमकल विभाग की ओर से की जा रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in