उत्तरायण में चौथे साल गूंजे गणपति के जयकारे

LIG-MIG कॉम्प्लेक्स में पूजा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
उत्तरायण में चौथे साल गूंजे गणपति के जयकारे
Published on

सिलीगुड़ी : माटीगाड़ा के उत्तरायण स्थित LIG एवं MIG कॉम्प्लेक्स परिसर में इन दिनों गणपति बप्पा के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। ECAOA उत्तरायण-गणेश पूजा समिति की ओर से आयोजित गणेश पूजा का यह चौथा वर्ष है। 13 सितंबर को पूजा के उद्घाटन के साथ गणेश मंदिर के शिलान्यास समारोह का भी आयोजन किया गया।

पूजा को लेकर पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो जाती है। विधि-विधान से पूजा-अर्चना, पुष्पांजलि और आरती के साथ शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। परिसर के निवासियों और श्रद्धालुओं के लिए भंडारा एवं प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है।

आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ ECO Residency के निवासी भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। समिति के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, महासचिव गोपाल थापा, उपाध्यक्ष पुलक विश्वास, सुब्रत सरकार, अरुण चौधरी एवं समाजसेवी अदिति गुप्ता सहित पूरी टीम आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रही है। सांस्कृतिक सचिव सरिता साहा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन कर रही हैं।

समिति सदस्यों के अनुसार, पूजा का उद्देश्य धार्मिक आयोजन के साथ परिसर के लोगों को एक-दूसरे से जोड़ना और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करना है। आयोजन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं। 13 से 16 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन का समापन बुधवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के साथ होगा। पूजा के अंतिम दिन भी विभिन्न कार्यक्रमों के साथ श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in