ट्रक की टक्कर से खाई में गिरी कार

ट्रक की टक्कर से खाई में गिरी कार
Published on: 

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजगंज के बखोआबाड़ी इलाके में ट्रक की टक्कर से एक कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार जलपाईगुड़ी से सिलीगुड़ी की ओर जा रही थी। इसी दौरान उसी सड़क पर चल रहे एक मालवाहक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सड़क किनारे स्थित खाई में जा गिरा।

बताया जाता है कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। हालांकि, घटना की जानकारी मिलने के बाद पीछा करते हुए ट्रक को जातियाकाली के पास रोक लिया गया। इस बीच दुर्घटनाग्रस्त कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ और इसमें किसकी लापरवाही रही, इसकी पड़ताल की जा रही है। दुर्घटना में कार चालक के बाल-बाल बचने से एक बड़ा हादसा टल गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in