

गेजिंग: सिटीजन एक्शन पार्टी–सिक्किम (कैप-सिक्किम) की गेजिंग जिला टीम ने शुक्रवार को भूस्खलन प्रभावित रिंबी क्षेत्र का दौरा कर प्रभावित परिवारों और स्थानीय निवासियों से मुलाकात की। टीम ने स्थिति का जायजा लेते हुए जरूरतमंद परिवारों के बीच खाद्य एवं आवश्यक राहत सामग्री वितरित की। पार्टी ने बताया कि यह सहायता अध्यक्ष गणेश के. राई की ओर से प्रभावित लोगों के प्रति एकजुटता का संदेश है। पार्टी ने कहा कि आपदा की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा रहना और उनकी समस्याओं को सुनना सामाजिक जिम्मेदारी है। इस दौरान स्थानीय निवासियों, स्वयंसेवकों तथा राहत-बचाव कार्य में जुटे लोगों के प्रयासों की सराहना की गई। गेजिंग जिला महासचिव खगेन दाहाल ने प्रभावित परिवारों को निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया।