स्कूटी चोरी के बाद शुरू हुआ खरीद-फरोख्त का खेल, 3 चढ़े पुलिस के हत्थे

- 4 सितंबर की शाम बाघाजतिन कॉलोनी की लेन नंबर-4 से एक स्कूटी चोरी हुई थी - आरोप है कि, सलमान अली ने चोरी कर स्कूटी सफियर रहमान को बेची और उसने एमडी हनीफ को बेची
स्कूटी चोरी के बाद शुरू हुआ खरीद-फरोख्त का खेल, 3 चढ़े पुलिस के हत्थे
Published on

सिलीगुड़ी : शहर में स्कूटी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए प्रधान नगर थाना की आम पोशाक पुलिस टीम ने लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान सलमान अली उर्फ रोहित प्रसाद (21), सफियर रहमान (46) और एमडी हनीफ (34) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की स्कूटी भी बरामद कर ली है। सोमवार को तीनों को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in