नागराकाटा : बानरहाट तरुण संघ की ओर से आयोजित रंजु मित्र मेमोरियल फुटबॉल कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को बानरहाट के तरुण संघ मैदान में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बीएसके बलराम ने एनवाईसी सेवक को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
फाइनल मुकाबले को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक और शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं रही। पहला हाफ 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ।
दूसरे हाफ में बीएसके बलराम ने खेल की गति बढ़ाते हुए एनवाईसी सेवक पर लगातार दबाव बनाया। टीम ने दो गोल कर 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद एनवाईसी सेवक ने वापसी की कोशिश की, लेकिन बीएसके बलराम के मजबूत रक्षण को भेदने में सफल नहीं हो सका। अंततः बीएसके बलराम ने 2-0 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
मुकाबले में नेपाल के प्रतिष्ठित फुटबॉल खिलाड़ियों की मौजूदगी भी आकर्षण का केंद्र रही। नेपाल राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के गोलकीपर दीप कार्की तथा राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निरंजन धामी और नवीन लामा ने मुकाबले में हिस्सा लिया। वहीं, एनवाईसी सेवक की ओर से मोहन बागान से जुड़े गोलकीपर राजा बर्मन भी मैदान पर उतरे।
मैच के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। बीएसके बलराम के सुरेश उरांव को मैन ऑफ द मैच, दीप कार्की को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, रितेश थापा को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर तथा एनवाईसी सेवक के बोडो को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बानरहाट थाना के आईसी सूरज थापा, मेजो बाबू रुपेश छेत्री, समाजसेवी पुनिता लाकड़ा, विष्णु महली सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजक समिति के श्याम छेत्री ने बताया कि फाइनल मुकाबला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और दर्शकों ने पूरे खेल का आनंद लिया। आईसी सूरज थापा ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए दोनों टीमों, दर्शकों, टीम प्रबंधकों और क्लब सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
0 words / 0 characters