ब्राउन शुगर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
Published on

नागराकाटा: एक बार फिर मालबाजार शहर के वार्ड नंबर 7 में पुलिस की कार्रवाई के दौरान मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद की गई। इस दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया गया। मालबाजार शहर के वार्ड नंबर 7 स्थित टाउन स्टेशन के समीप का इलाका लंबे समय से नशे का अड्डा बनता जा रहा था, जिससे स्थानीय निवासी परेशान थे। आरोप है कि शहर और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से युवक यहां नियमित रूप से आते-जाते थे। विशेषकर शाम के बाद उनकी असामाजिक गतिविधियों के कारण इलाके में असहज और तनावपूर्ण माहौल बना रहता था। इस स्थिति से निजात पाने के लिए वार्ड के आम लोगों ने काफी समय से प्रशासन से नियमित गश्त और सख्त कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने भी अपनी सक्रियता बढ़ाई थी।सोमवार शाम गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की सादे कपड़ों में एक टीम ने छापेमारी की। अभियान के दौरान लगभग 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को हिरासत में लिया गया।


बाद में मजिस्ट्रेट, एसडीपीओ और थाना प्रभारी की मौजूदगी में बरामद मादक पदार्थ को जब्त किया गया तथा आरोपी को माल थाने ले जाया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की, हालांकि उन्होंने आशंका जताई कि यदि नियमित निगरानी और लगातार गश्त नहीं की गई तो भविष्य में फिर ऐसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वार्ड के पूर्व पार्षद तथा पूर्व नगर चेयरमैन सुप्रतिम सरकार ने कहा कि इस इलाके में कई बाहरी और अपरिचित युवकों की आवाजाही देखी जाती है। पहले भी यहां से नशीले पदार्थ बरामद किए जा चुके हैं। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को सराहनीय बताते हुए नियमित अभियान चलाने की मांग की। वर्तमान पार्षद अमिताभ घोष ने भी लगभग इसी तरह की प्रतिक्रिया दी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी माल टाउन स्टेशन, वार्ड नंबर 7 और वार्ड नंबर 14 में पुलिस द्वारा छापेमारी कर मादक पदार्थ बरामद किए जा चुके हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in