बीएनबी बिज बाजार का जमा रंग

बीएनबी बिज बाजार का जमा रंग
Published on

सिलीगुड़ी : महिलाओं के बिजनेस नेटवर्किंग संगठन 'बिजनेस एंड बड्डीज' (बीएनबी) की ओर से अपने दो चैप्टर 'एका' और 'नित्या' संग संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को उत्तर बंग मारवाड़ी पैलेस में 'बीएनबी बिज बाजार' का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जाने-माने समाजसेवी रवींद्र जैन ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने इस आयोजन की भुरि-भुरि प्रशंसा की व महिलाओं की आत्मनिर्भरता की दिशा में इस तरह की पहल को आवश्यक करार दिया।

इस 'बीएनबी बिज बाजार' में लगभग 45 स्टॉल लगे जहां विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रतिभाशाली महिलाओं ने अपने विविध उत्पादों एवं सेवाओं की विपणन योग्य प्रदर्शन की। दिन के 11:00 बजे से रात 08:00 बजे तक इस बाजार में लोगों की अच्छी भीड़ उमड़ी। आगंतुक लोग उक्त बाजार में स्थानीय विक्रेताओं से सीधे जुड़े। उनके उत्पादों के बारे में जानकारी ली। वहीं, खरीदारी कर उनके प्रयासों का समर्थन किया। वहीं, उन्होंने भी आकर्षक ऑफर और विशेष छूट का लाभ पाया। आगंतुकों के लिए एक्सक्लूसिव डील्स व सरप्राइज गिफ्ट का भी इंतजाम किया गया था जिसका लोगों ने खूब आनंद उठाया।

बीएनबी की निदेशक सीमा बैद ने बताया कि, बीएनबी का इस तरह का आयोजन विक्रेताओं और क्रेताओं के बीच सीधा व सार्थक संबंध बनाने का एक सशक्त माध्यम है। यह पारंपरिक प्रदर्शनी से अलग एक जीवंत और सहभागितापूर्ण अनुभव प्रदान करने वाला आयोजन रहा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in