सुकांत मजूमदार को दिखाए गए काले झंडे, गो बैक के नारे लगे

काले झंडे दिखाए गए और “गो बैक” के नारे लगाए गए।
काले झंडे दिखाए गए और “गो बैक” के नारे लगाए गए।
Published on

कूचबिहार: दिनहाटा चुनाव प्रचार के दौरान बुधवार को प्रांतिक बाजार इलाके में भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार को काले झंडे दिखाए गए और “गो बैक” के नारे लगाए गए। जानकारी अनुसार, सुकांत मजूमदार भाजपा उम्मीदवार अजय राय के समर्थन में दिनहाटा पहुंचे थे। रास्ते में विरोध प्रदर्शन के बावजूद उन्होंने अपना कार्यक्रम जारी रखा। दिनहाटा पहुंचकर उन्होंने अजय राय के साथ मदनमोहन मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद शहर में जनसंपर्क अभियान चलाया। कार्यक्रम के बाद सुकांत मजूमदार ने तृणमूल कांग्रेस तथा उसके उम्मीदवार उदयन गुहा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने उदयन गुहा को “गुंडा” बताते हुए कहा कि दिनहाटा को भ्रष्टाचार और भय के माहौल से मुक्त करना आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं को डराया-धमकाया जाता है। वहीं, इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उदयन गुहा ने कहा कि क्षेत्र की जनता भली-भांति जानती है कि असली संत्रास कौन फैलाता है। उन्होंने यह भी कहा कि काले झंडे दिखाने में तृणमूल कांग्रेस का कोई हाथ नहीं है, बल्कि यह आम लोगों की नाराजगी का परिणाम है। इस घटना के बाद दिनहाटा में चुनावी माहौल और अधिक गरमा गया है।


logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in