जलपाईगुड़ी में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन

भाजपा के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और जिला पदाधिकारी
भाजपा के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और जिला पदाधिकारी
Published on

जलपाईगुड़ी : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने शुक्रवार को जलपाईगुड़ी जिला भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ वर्षों में राज्य के प्रत्येक मंडल में भाजपा का अपना कार्यालय स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्पष्ट कहा कि किसी अन्य के कार्यालय पर कब्जा करने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि पार्टी अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए स्वयं के कार्यालय बनाएगी। जलपाईगुड़ी शहर के डीबीसी रोड स्थित पुराने जिला कार्यालय का नवीनीकरण कर आधुनिक स्वरूप दिया गया है, जिसमें बैठक कक्ष, जिला अध्यक्ष का चैंबर, कंप्यूटर कक्ष और कार्यकर्ताओं के लिए विश्राम कक्ष शामिल है। अपने संबोधन में सुनील बंसल ने दिवंगत पार्टी कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके योगदान से ही आज पार्टी इस स्थिति तक पहुंची है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहने और जरूरतमंदों की मदद करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in