

मिरिक: किसानों को आत्मनिर्भर बनाने, कृषि क्षेत्र को युवाओं से जोड़ने और अन्नदाताओं के हितों को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से भाजपा के रेलिंग-कैजले मंडल में किसान मोर्चा की नई कमेटी का गठन किया गया। कैजले में आयोजित सभा में भाजपा जिला समिति के संगठनात्मक सचिव गोपाल बुढाथोकी तथा भाजपा किसान मोर्चा के जिला सचिव निर्मल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए।
सभा के दौरान मंडलस्तरीय किसान मोर्चा कमेटी का गठन किया गया। इसमें संजीव राई को अध्यक्ष, रमेश पोखरेल को महासचिव, जबकि करण छेत्री और प्रताप छेत्री को सहसचिव तथा गोपाल राई और भीष्म थापा को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही 21 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति समेत कुल 61 सदस्यों वाली पूर्ण कमेटी का गठन किया गया।
किसान मोर्चा के जिला सचिव निर्मल शर्मा ने बताया कि नवगठित कमेटी ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों से जुड़ी समस्याओं की पहचान कर उनके हित में स्थानीय स्तर पर काम करेगी। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र को युवाओं से जोड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में भी किसान मोर्चा पहल करेगा।
वहीं, नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजीव राई ने आगामी दिनों में किसानों के हित में सक्रिय रूप से काम करने की प्रतिबद्धता जताई।