भाजपा ने तेज किया सांगठनिक विस्तार

भाजपा ने तेज किया सांगठनिक विस्तार
Published on

कर्सियांग: संत मेरीज मंडल-2 के अंतर्गत संत मेरीज–गोराबारी समष्टि के संत जॉन भवन में भाजपा की सांगठनिक सभा आयोजित हुई। सभा में संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों के विस्तार को लेकर चर्चा की गई।कार्यक्रम में भाजपा माइनोरिटी सेल के प्रतिनिधियों सहित स्थानीय एवं क्षेत्रीय भाजपा नेतृत्व मौजूद रहा। इस दौरान बीजीपीएम से जुड़े स्थानीय नेतृत्वकर्ता साइनेन थापा और फिरोज तामांग ने भाजपा के प्रति समर्थन व्यक्त किया।

भाजपा माइनोरिटी सेल के महासचिव सईद अली हुसैन जैदी ने बताया कि समष्टि के विभिन्न क्षेत्रों में सांगठनिक विस्तार और नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का अभियान जारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in