पहाड़ के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भाजपा ने तेज की गतिविधियां

पहाड़ के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भाजपा ने तेज की गतिविधियां
Published on

मिरिक: देश के अन्नदाताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए पहाड़ के पुराने कृषि गौरव को पुनः स्थापित करने के उद्देश्य से भाजपा किसान मोर्चा ने जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। कालिम्पोंग में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में पहाड़ी क्षेत्र की कृषि को युवाओं से जोड़ते हुए कृषि, बागवानी और पशुपालन समेत विभिन्न क्षेत्रों के विकास को व्यापक रूप से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पहाड़ के विभिन्न क्षेत्रों से किसान मोर्चा के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में स्थानीय किसानों को आत्मनिर्भर बनाने तथा युवाओं को कृषि क्षेत्र की ओर आकर्षित करने के लिए व्यापक विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान किसान मोर्चा के जिला महासचिव निर्मल तिम्सिना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दार्जिलिंग के लोकसभा सांसद राजू बिष्ट की दीर्घकालिक सोच के अनुरूप पहाड़ी क्षेत्र में कृषि विकास के लिए संगठन आगामी दिनों में जमीनी स्तर पर रहकर कार्य करेगा। तिम्सिना ने कहा कि लंबे समय से पहाड़ में कृषि, बागवानी और पशुपालन जैसे क्षेत्रों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिए जाने के कारण बड़ी संख्या में युवा खेती योग्य जमीन छोड़कर पलायन करने तथा अन्य क्षेत्रों में रोजगार तलाशने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली सरकार ने पहाड़ में कृषि और बागवानी के साथ-साथ पशुपालन क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न पहलों को आगे बढ़ाने की दिशा में काम किया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in