कालिम्पोंग नगरपालिका चुनाव के लिए भाजपा ने बनाई चुनाव समिति

कालिम्पोंग नगरपालिका चुनाव के लिए भाजपा ने बनाई चुनाव समिति
Published on: 

कालिम्पोंग: आगामी कालिम्पोंग नगरपालिका चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा की कालिम्पोंग जिला समिति ने चुनाव समिति का गठन किया है। मंगलवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में समिति की घोषणा की गई।

संगठनात्मक गतिविधियों को व्यवस्थित करने और चुनावी तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से गठित इस समिति की जिम्मेदारी दार्जिलिंग जिला भाजपा के उपाध्यक्ष शुभा प्रधान को मुख्य संयोजक के रूप में सौंपी गई है। समिति आने वाले दिनों में संगठनात्मक तैयारियों, कार्यकर्ताओं के समन्वय और चुनाव संबंधी गतिविधियों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाएगी।

भाजपा जिला समिति के अनुसार, नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में संगठन को और सक्रिय करने तथा चुनाव की तैयारियों को तेज करने के उद्देश्य से यह समिति बनाई गई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in