भानुटोल में 14 फीट लंबा अजगर दिखने से दहशत

भानुटोल में 14 फीट लंबा अजगर दिखने से दहशत
Published on: 

कर्सियांग: दार्जिलिंग पहाड़ के कर्सियांग स्थित आकाशवाणी केंद्र के पास भानुटोल इलाके में लगभग 14 फीट लंबा अजगर दिखने से स्थानीय लोगों में दहशत है। सोमवार शाम एक घर की दीवार पर चढ़ते अजगर को देखने के बाद वन विभाग को सूचना दी गई। वनकर्मियों ने देर रात तक तलाश की, लेकिन अजगर नहीं मिला। रेंज अधिकारी मनोज कुमार छेत्री ने लोगों से झाड़ियां साफ रखने, रात में टॉर्च का इस्तेमाल करने और सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने अजगर या अन्य वन्यजीव दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना देने का आग्रह किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in