BGPM नए चिन्ह के साथ चुनाव लड़ेगी

BGPM अध्यक्ष अनित थापा
BGPM अध्यक्ष अनित थापा
Published on

कालिम्पोंग: कालिम्पोंग में BGPM अध्यक्ष अनित थापा ने आगामी नामांकन को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की।

उन्होंने बताया कि कालिम्पोंग से उम्मीदवार रुडेन सदा लेप्चा और कर्सियांग से अमर लामा एक अप्रैल अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

वहीं, विजय कुमार राय 2 तारीख को दार्जिलिंग में अपना नामांकन पत्र भरेंगे। उन्होंने कर्सियांग और कालिम्पोंग के लोगों से नामांकन रैली में शामिल होने की अपील की। थापा ने कहा कि यह चुनाव पहाड़ों में शांति और विकास को बनाए रखने का अवसर है। पहले BGPM ने ‘मोमबत्ती’ चिन्ह पर चुनाव लड़ा था, जिसे राज्य चुनाव आयोग की मंजूरी भी मिली थी। लेकिन इस बार ‘मोमबत्ती’ चिन्ह ECI की सूची में नहीं होने के कारण पार्टी जल्द ही नया चुनाव चिन्ह घोषित करेगी।

गोरुबथान ब्लॉक 45 से कई कार्यकर्ता BGPM में शामिल

कालिम्पोंग के गोरुबथान ब्लॉक संख्या 45 से कई कार्यकर्ता और समर्थक विभिन्न दलों को छोड़कर भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा में शामिल हुए।

सभी ने विधानसभा उम्मीदवार रुडेन सदा लेप्चा के हाथों पार्टी का झंडा लेकर औपचारिक सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में अनूप गुरूंग, सूर्यमणि सहित कई पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। नए सदस्यों ने आगामी चुनाव में पार्टी और उम्मीदवार के पक्ष में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in