बंगाल हिमालयन कार्निवल 30 जनवरी से

बंगाल हिमालयन कार्निवल 30 जनवरी से
Published on

सिलीगुड़ी : हिमालयन हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म डेवेलपमेंट नेटवर्क (एचएचटीडीएन) के आयोजन में हर साल की तरह इस साल भी बंगाल हिमालयन कार्निवल (बीएचसी) का आयोजन किया गया है। यह अब इस वर्ष इसका 6ठा संस्करण है। यह 30 जनवरी से शुरू हो कर 1 फरवरी को संपन्न होगा। 30 जनवरी को जलपाईगुड़ी जिला के चालासा व मूर्ति में, 31 जनवरी को कालिम्पोंग जिला के काफरगांव व लोलेगांव में एवं 1 फरवरी को दार्जिलिंग जिला के सिट्टोंग में इसके विविध आयोजन होंगे।

सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट्स क्लब में मंगलवार दोपहर संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर एचएचटीडीएन के अध्यक्ष शुभाशीष चक्रवर्ती, महासचिव सम्राट सान्याल, 6ठा बंगाल हिमालयन कार्निवल-2026 के संयोजक मृगांक घोष, और संयुक्त संयोजक विनायक चौधरी व स्वराज बराई ने इस बाबत विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, पर्यटन जगत में

बंगाल हिमालय के प्रचार-प्रसार एवं पड़ोसी राज्यों व देशों संग परस्पर पर्यटन समन्वय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही इसका आयोजन किया जाता है। इस आयोजन को भारत सरकार के पर्यटन विभाग, गोरखालैंड टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन (जीटीए) के पर्यटन विभाग, नेपाल टूरिज्म बोर्ड का पूर्ण सहयोग प्राप्त है।

उन्होंने आगे कहा कि, इस आयोजन का मकसद बंगाल हिमालय को एक कीकृत पर्यटन क्षेत्र के तौर पर प्रचारित करना है। इसके साथ ही इसकी धनी प्राकृतिक संपदा, ऑफबीट लोकेशन्स, एडवेंचर टूरिज्म, सांस्कृतिक विरासत, और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देना है। इसमें पहली बार, नेपाल टूरिज्म बोर्ड इंटरनेशनल पार्टनर के तौर पर शामिल हुआ है, जो क्रॉस-बॉर्डर हिमालयन टूरिज्म कोलैबोरेशन और रीजनल टूरिज्म डिप्लोमेसी की ओर एक ऐतिहासिक कदम है।

इसके तहत रूरल टूरिज्म बिज़नेस मीट में भारत और नेपाल के अलग-अलग हिस्सों से टूर ऑपरेटर और ट्रैवल कंपनियों, होमस्टे मालिकों और हॉस्पिटैलिटी स्टेकहोल्डर, एडवेंचर टूरिज्म ऑपरेटर, डेस्टिनेशन मार्केटर, पर्यटन उद्यमी एक जगह एकसाथ आपस में मिल-बैठ कर अपने-अपने क्षेत्रों के पर्यटन के परस्पर विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे। इससे पारस्परिक पर्यटन विकास को काफी बल मिलेगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in