बसिबियांलो का 255वां प्रकरण पूरा, प्रतिभाओं को मिला मंच

बसिबियांलो का 255वां प्रकरण पूरा, प्रतिभाओं को मिला मंच
Published on: 

कालिम्पोंग: कालिम्पोंग की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था बसिबियांलो ने 15 नवंबर को वरिष्ठ पत्रकार अजय अग्रवाल के आवास शंकर निवास में अपना 255वां प्रकरण पूरा किया। वर्ष 1992 से जारी इस सफर को याद करते हुए कालिम्पोंग टेलीविजन के प्रबंध निदेशक एवं सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र तमांग ने कहा कि इस मंच ने उन्हें बोलने का आत्मविश्वास, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी का बोध कराया। उन्होंने कहा कि बसिबियांलो ने समाज में जागरूकता फैलाने के साथ छिपी प्रतिभाओं को भी अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर दिया है।

कार्यक्रम में शिक्षिका डीबी मगर, आयकर अधिकारी सूर्या खाती और साहित्यकार सुदेश खाती सहित अन्य वक्ताओं ने मंच के योगदान पर विचार रखे। इस दौरान कविता, आत्मकथा, गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां हुईं। डॉ. पुरुषोत्तम शर्मा की आत्मकथाओं ने खूब सराहना बटोरी। नेपाली भाषा एवं सामान्य ज्ञान पर क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता भी आयोजित हुई।

कार्यक्रम के अंत में चंद्रा फ्लोरेंस राय ने 256वें प्रकरण की मेजबानी की जिम्मेदारी लेते हुए 12 दिसंबर को कुइनेटो कैंपस में अगली बैठक की घोषणा की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News