रिंबी भूस्खलन प्रभावित परिवारों को एनसी मानदंड के तहत 1.30 लाख रुपये की सहायता

रिंबी भूस्खलन प्रभावित परिवारों को एनसी मानदंड के तहत 1.30 लाख रुपये की सहायता
Published on: 

गेजिंग : पश्चिम सिक्किम के रिंबी में भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से 1.30 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। गेजिंग जिला कलेक्टर तेनजिंग डी. डेंजोंगपा ने बताया कि जिन परिवारों के मकान भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें राष्ट्रीय आपदा मानदंड (एनसी नॉर्म्स) के तहत आगामी 28 सितंबर को यह सहायता दी जाएगी।

जिला कलेक्टर ने बताया कि प्रभावित परिवारों के स्थायी पुनर्वास के लिए सरकार उपयुक्त भूमि की तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि सिक्किम सरकार की ओर से प्रभावित परिवारों को 60×40 आकार के जमीन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है।

प्रभावित किसानों के संबंध में उन्होंने कहा कि उनकी आजीविका को दोबारा स्थापित करने में सहायता के लिए आवश्यक उपाय किए जाएंगे। वहीं, प्रभावित परिवारों में से जो लोग निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करते हैं, उन्हें सरकारी रोजगार के लिए विचार में लिया जाएगा।

सरकार की ओर से प्रभावित परिवारों के तत्काल राहत के साथ-साथ उनके स्थायी पुनर्वास और आजीविका बहाली पर भी ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in