तीस्ता नदी के किनारे हाथी का शव बरामद

तीस्ता नदी के किनारे मृत हाथी
तीस्ता नदी के किनारे मृत हाथी
Published on

 जलपाईगुड़ी: गुरुवार दोपहर जलपाईगुड़ी शहर के पास पातकाटा ग्राम पंचायत के बानियापाड़ा क्षेत्र के 4 नंबर तीस्ता नदी के किनारे एक मृत हाथी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पिछले कुछ दिनों से यहां हाथियों के झुंड की आवाजाही देखी जा रही थी।स्थानीय लोगों में हाथी की मौत को लेकर अलग-अलग आशंकाएं जताई जा रही हैं। कुछ लोग इसे झुंड से बिछड़ने के बाद हुई मौत मान रहे हैं, जबकि कुछ का अनुमान है कि बिजली गिरने या खेतों में इस्तेमाल किए गए कीटनाशक युक्त फसल खाने से उसकी मौत हुई हो सकती है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूचना मिलने पर जलपाईगुड़ी डिवीजन और स्पेशल ऑपरेशन टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे। मृत हाथी की पहचान एक सब-एडल्ट हाथी के रूप में हुई है। SPO सदस्य देबार्घ्य रक्षित ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसके बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। वन मंत्री मनोज ओरो ने बताया कि अलिपुरदुआर और जलपाईगुड़ी दोनों जिलों में हाथियों के शव मिले हैं और वन विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in