अमृत भारत स्टेशन योजना से सिलीगुड़ी जंक्शन में तेज़ी से आधुनिकीकरण, यात्रियों को मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

नए प्लेटफॉर्म, एस्केलेटर, वेटिंग एरिया, डिजिटल डिस्प्ले और बेहतर कनेक्टिविटी के साथ सिलीगुड़ी जंक्शन पर यात्रियों को मिलेगा मेट्रो शहरों जैसा अनुभव
Siliguri junction
Siliguri junction
Published on

सिलीगुड़ी : न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के साथ अब सिलीगुड़ी जंक्शन रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण का काम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन के पुनर्विकास के साथ यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण ढांचागत कार्य किए जा रहे हैं। हाल ही में उत्तर-पूर्व सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने स्टेशन पहुंचकर इन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। महाप्रबंधक ने सिलीगुड़ी के डीजल लोकोशेड और सिलीगुड़ी जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उनके साथ उत्तर-पूर्व सीमांत रेलवे मुख्यालय और कटिहार मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। डीजल लोकोशेड में उन्होंने लोकोमोटिव के रखरखाव से जुड़ी सुविधाओं और विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रखरखाव के दौरान सुरक्षा, विश्वसनीयता और कार्यकुशलता के मानकों को बनाए रखने का निर्देश दिया।

नए फुटओवर ब्रिज और स्टेशन भवन का निर्माण

रेल लाइनों के दोहरीकरण की भी समीक्षा

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in