मीनाक्षी मुखर्जी की गाड़ी पर अंडा फेंकने का आरोप

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर मीनाक्षी मुखर्जी व अन्य
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर मीनाक्षी मुखर्जी व अन्य
Published on

कूचबिहार: शीतलकुची में मृत माकपा कार्यकर्ता के परिवार से मुलाकात कर लौट रही माकपा नेत्री मीनाक्षी मुखर्जी की गाड़ी पर अंडा फेंके जाने की घटना के बाद इलाके में राजनीतिक तनाव बढ़ गया। घटना शीतलकुची बाजार इलाके में हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनकी गाड़ी को सुरक्षित वहां से निकाला। घटना के बाद मीनाक्षी मुखर्जी कूचबिहार जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और डीएसपी से मुलाकात कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कार्रवाई नहीं होने तक धरना जारी रखने की बात कहते हुए एसपी कार्यालय के सामने बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मीनाक्षी मुखर्जी ने आरोप लगाया कि वह माकपा कार्यकर्ता झंटू मिया के परिवार से मिलने गई थीं, तभी उनकी गाड़ी पर हमला किया गया। उन्होंने दावा किया कि उनके साथ मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट भी की गई। उन्होंने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और जल्द गिरफ्तारी की मांग की। माकपा ने इस घटना के पीछे भाजपा समर्थकों का हाथ होने का आरोप लगाया है। वहीं, शीतलकुची की भाजपा विधायक सावित्री बर्मन ने कहा कि उन्हें मामले की पूरी जानकारी नहीं है और जानकारी लेने के बाद ही प्रतिक्रिया देंगी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना को लेकर इलाके में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in