ऑल इंडिया किसान संगठन ने ज्ञापन सौंपा

संगठन के सदस्य
संगठन के सदस्य
Published on

इस्लामपुर: ऑल इंडिया किसान संगठन ने किसानों के हित में 6 सूत्री मांगों को लेकर करनदिघी ब्लॉक एग्रीकल्चर डायरेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

बुधवार ऑल इंडिया किसान संगठन ने किसानों की अलग-अलग समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा की मांग को लेकर करनदिघी ब्लॉक एग्रीकल्चर डायरेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संगठन सचिव बारजहां आलम ने कहा कि इस समय खेती के बीज, केमिकल खाद समेत जरूरी खेती के उत्पादों की ब्लैक मार्केटिंग बढ़ने से किसान प्रभावित हो रहे हैं। इसलिए, खेती के बीज, केमिकल खाद वगैरह की ब्लैक मार्केटिंग रोकने, सही दाम पर बिक्री सुनिश्चित करने और किसानों को अच्छी क्वालिटी के उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए किसानों के हित में संगठन की ओर से यह मांग पत्र सौंपा गया। इन मांगों को जल्द पूरा करने के लिए ब्लॉक एग्रीकल्चर डायरेक्टर से पुरजोर अपील की गई है।

ऑल इंडिया कृषक सभा के संपादक बोरजहांआलम ने कहा करनदिगी में किसानों को ठगने की सिस्टम शुरू हो गई है। रासायनिक खाद दुकानदार सरकार की निर्धारित मूल्य से अधिक ली जाती है। भुट्टा की बीज निर्धारित दाम से अधिक मूल्य में बिक्री की जाती है। जो भुट्टा की बीज किसानों को दी जाती है, निम्न क्वालिटी की दी जाती है। दुकानदार को भुट्टा या कोई भी बीज बचने से रसीद भी देना पड़ेगा, एडीओ ऑफिस से किसानों को बीज वा कोई भी सामग्री निम्नमान की नहीं उच्चमान का देना होगा, और किसान मंडी में डोलता लेना बन्द करना होगा। सात दिन में पूरा व्यवस्था की सुधार नहीं की गई तो हमलोग बड़ा से बड़ा आंदोलन करेंगे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in