अजय एडवर्ड्स ने मंत्री दिलीप घोष से की मुलाकात

अजय एडवर्ड्स ने मंत्री दिलीप घोष से की मुलाकात
Published on: 

कालिम्पोंग: इंडियन गोरखा जनशक्ति फ्रंट (आईजीजेएफ) के नेता अजय एडवर्ड्स ने बुधवार को दार्जिलिंग में मंत्री दिलीप घोष से मुलाकात की। इस दौरान चौरास्ता में आयोजित सरस मेले को लेकर स्थानीय नागरिकों की चिंताओं और भविष्य में मेले के आयोजन के लिए उपयुक्त वैकल्पिक स्थल तलाशने पर चर्चा हुई।

बैठक में एडवर्ड्स ने पहाड़ी क्षेत्र के स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार विभिन्न हस्तशिल्प और घरेलू उत्पाद मंत्री को भेंट किए। साथ ही, इन उत्पादों को पश्चिम बंगाल सहित देश के अन्य बाजारों तक पहुंचाने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

एडवर्ड्स ने उम्मीद जताई कि मंत्री के दौरे से पहाड़ के लोगों की समस्याओं के समाधान, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और ग्रामीण विकास को गति देने के लिए सकारात्मक पहल होगी। माना जा रहा है कि स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार मिलने से कारीगरों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News