आईआईएस प्रशिक्षु अधिकारियों ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

आईआईएस प्रशिक्षु अधिकारियों ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट
Published on

गंगटोक: भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली में प्रशिक्षणरत भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) के 2025 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों के एक दल ने बुधवार को लोकभवन में सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से शिष्टाचार भेंट की। देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रशिक्षु अधिकारी इन दिनों ‘भारत दर्शन’ कार्यक्रम के तहत देशभर के अध्ययन दौरे पर हैं। इसी क्रम में दल सिक्किम के प्रवास पर पहुंचा है। लोकभवन के आयुक्त-सह-सचिव जितेंद्र सिंह राजे ने प्रशिक्षु अधिकारियों का स्वागत किया। मुलाकात के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने राज्यपाल के साथ विभिन्न विषयों पर संवाद किया और उनके अनुभवों एवं मार्गदर्शन से लाभ प्राप्त किया। राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने सिक्किम के प्रमुख क्षेत्रों, विशेष रूप से पर्यटन मॉडल, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की। राज्यपाल ने राष्ट्र निर्माण की दिशा में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने जा रहे प्रशिक्षु अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, प्रशिक्षु अधिकारियों ने सिक्किम प्रवास के दौरान मिले मार्गदर्शन और आतिथ्य के लिए राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in