आगामी त्योहारों को लेकर पिंटेल विलेज में तैयारी और समीक्षा बैठक

आगामी त्योहारों को लेकर पिंटेल विलेज में तैयारी और समीक्षा बैठक
Published on: 

मिरिक: आगामी काली पूजा, दीपावली, तिहार और छठ पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को सिलीगुड़ी के पिंटेल विलेज में एक महत्वपूर्ण तैयारी एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य मंत्री बिशाल लामा, कर्सियांग के विधायक सोनम लामा, दार्जिलिंग के जिला मजिस्ट्रेट, सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर, एसजेडीए के विद्युत विभाग के कार्यकारी अभियंता सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित हुए।

बैठक में आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, निर्बाध बिजली आपूर्ति और आम लोगों की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। त्योहारों के दौरान संभावित समस्याओं से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियों को समय पर पूरा करने और बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा हुई, ताकि त्योहारों के दौरान आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News