शॉपिंग मॉल से एसी तार चोरी, आरोपी गिरफ्तार

शॉपिंग मॉल से एसी तार चोरी, आरोपी गिरफ्तार
Published on

सिलीगुड़ी : शिव मंदिर स्थित एक शॉपिंग मॉल से एसी के तार चोरी होने के मामले में माटीगाड़ा थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निक्की दास के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 9 सितंबर को शॉपिंग मॉल से एसी के तार चोरी हुए थे। घटना के बाद मॉल मालिक ने माटीगाड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर मंगलवार रात माटीगाड़ा के तुम्बा जोत स्थित जोड़ा ब्रिज के पास अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने निक्की दास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने चोरी किए गए एसी के तार लिचू बागान इलाके में छिपाकर रखने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वहां से चोरी के तार बरामद कर लिए। बुधवार को आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in