कूचबिहार: साल्टलेक के स्वर्ण व्यवसायी स्वपन कामिल्य की हत्या के मामले में विधाननगर गोयेंदा विभाग की पुलिस ने कूचबिहार के पुंडीबाड़ी थाना अंतर्गत इलाके के निवासी विवेकानंद सरकार उर्फ सोनाई नामक एक और युवक को गिरफ्तार किया है। मंगलवार रात बिधाननगर की पुलिस विवेकानंद सरकार को गिरफ्तार कर कोलकाता ले गई है । विवेकानंद सरकार का घर खगराबाड़ी ग्राम पंचायत के उत्तर खगराबाड़ी इलाके में है। जानकारी अनुसार विवेकानंद कूचबिहार 2 प्रखंड तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष सजल सरकार का गाड़ी चालक है। हालांकि, उनके परिवार का दावा है कि वह इस घटना में शामिल नहीं है उसे फंसाया जा रहा है।
जानकारी अनुसार , साल्टलेक के स्वर्ण व्यवसायी स्वपन कामिल्य का अपहरण कर कत्ल करने की घटना में जलपाईगुड़ी जिले के रायगंज वीडियो प्रशांत अधिकारी का नाम सामने आया है । पुलिस ने इस मामले में राजगंज बीडीओ प्रशांत बर्मन के एक जानकार ठेकेदार और गाड़ी चालक को गिरफ्तार किया है। इस घटना में कूचबिहार तृणमूल नेता सजल सरकार को सिलीगुड़ी से गिरफ्तार किया गया था वर्तमान में वे जेल में है।
जिसके बाद सजल सरकार के गाड़ी चालक विवेकानंद सरकार को मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया है । मंगलवार की रात को पुलिस ने कूचबिहार के राजारहाट इलाके से विवेकानंद सरकार को गिरफ्तार कर लिया । विवेकानंद के पिता, पवित्र सरकार, एक टोटो चालक हैं। पवित्र सरकार ने कहा कि उनका बेटा स्थायी रूप से किसी का गाड़ी नहीं चलाता था। । पिछले 4-5 महीनों से, वह सजल सरकार की गाड़ी चलाता था और अलग-अलग समय पर सिलीगुड़ी और कोलकाता जाता था। लेकिन इस घटना में उनका बेटा शामिल नहीं हो सकता है । उसे फसाया जा रहा है । वहीं स्थानीय लोगों का भी यही कहना है ।