जयगांव में बनेगा स्थायी सरकारी मुद्रा विनिमय केंद्र

राज्य मंत्री विशाल लामा, जिलाधिकारी मयूरी बसु व अन्य
राज्य मंत्री विशाल लामा, जिलाधिकारी मयूरी बसु व अन्य
Published on

अलीपुरदुआर: भारत-भूटान सीमा से सटे व्यापारिक शहर जयगांव के विकास को लेकर प्रशासन ने बड़ी पहल शुरू की है। सोमवार को डुआर्स कन्या स्थित जिला प्रशासनिक भवन में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में जयगांव में स्थायी सरकारी मुद्रा विनिमय केंद्र स्थापित करने समेत कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा हुई। बैठक में राज्य के गृह एवं पर्वतीय विकास राज्य मंत्री विशाल लामा, जिलाधिकारी मयूरी बसु, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार साव, एसडीएम और जयगांव डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि जयगांव से सटे गोटीबाड़ी में प्रस्तावित लैंड पोर्ट के भीतर आधुनिक सरकारी मनी एक्सचेंज काउंटर बनाया जाएगा। इसके लिए करीब 33 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों के अनुसार, इससे भारत-भूटान व्यापार से जुड़े लोगों को निजी मुद्रा विनिमय केंद्रों पर निर्भरता से राहत मिलेगी। इसके अलावा जयगांव नगरपालिका गठन की कार्ययोजना, शहरी सुविधाओं के विस्तार और गोपीमोहन मैदान के आधुनिकीकरण को लेकर भी चर्चा की गई। प्रशासन का कहना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से जयगांव और पूरे डुआर्स क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in