चोपड़ा में एनएच-31 पर चलते टैंकर में भीषण आग, मची अफरा-तफरी

आग की चपेट में टैंकर
आग की चपेट में टैंकर
Published on

 इस्लामपुर: शनिवार को चोपड़ा के रंगागाछ इलाके में नेशनल हाईवे-31 पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलते टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टैंकर बिहार से सिलीगुड़ी की ओर जा रहा था। सुभाषनगर ब्रिज के पास पहुंचने पर पहले टैंकर का ब्रेक जाम हो गया, जिसके बाद अचानक एक टायर फट गया। इसके कुछ ही देर बाद वाहन में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे टैंकर को अपनी चपेट में ले लिया। टैंकर चालक सुजीत कुमार यादव ने बताया कि वह बिहार से बंगाल आ रहा था, तभी अचानक ब्रेक जाम होने और टायर फटने के बाद आग लग गई। उन्होंने और स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। चालक के अनुसार टैंकर में सीमेंट केमिकल भरा हुआ था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए एनएच-31 पर यातायात बाधित रहा। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in