15 फरवरी को निकलेगी शिव बारात महोत्सव की भव्य शोभायात्रा

जानकारी देते शिव बारात महोत्सव के आयोजक
जानकारी देते शिव बारात महोत्सव के आयोजक
Published on

सिलीगुड़ी: शहर के मां संतोषी घाट क्षेत्र में आगामी 15 फरवरी 2026 (रविवार) को भव्य शिव बारात महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन पिछले कई वर्षों से निरंतर होता आ रहा है और हर वर्ष श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या इसमें भाग लेती है।आयोजन समिति के अनुसार बारात मां संतोषी घाट से प्रारंभ होकर पूरे वार्ड की परिक्रमा करेगी। शोभायात्रा जागो धाम से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः जागो धाम पहुंचकर संपन्न होगी। समिति ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

कार्यक्रम के अंतर्गत 15 फरवरी को सायं 5 बजे बारात परिक्रमा, सायं 6 बजे रामधुन अखंड संकीर्तन तथा 16 फरवरी को सायं 7 बजे पूर्णाहुति, हवन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि, यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपरा को सुदृढ़ करने का माध्यम बन चुका है। संवाददाता सम्मेलन के दौरान संस्था के अध्यक्ष अशोक महतो सह धर्मेंद्र सिंह, छोटू सहनी, मनोज पारीक, ओम शर्मा, विनोद जायसवाल, राजेश खाती, जयप्रकाश सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। समिति के सचिव श्री महेश कुमार नकीपुरिया(दारा) ने बताया, आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और सुरक्षा व व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in