मजुवा नर्मदा इलाके से साढ़े नौ फीट का कोबरा बरामद

मजुवा नर्मदा इलाके से साढ़े नौ फीट का कोबरा बरामद
Published on: 

कर्सियांग: कर्सियांग के मजुवा नर्मदा इलाके से वन विभाग की टीम ने करीब साढ़े नौ फीट लंबे और साढ़े चार किलोग्राम वजनी किंग कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया। स्थानीय लोगों की सूचना पर वनकर्मी सियोक प्रधान और रोशन थापा मौके पर पहुंचे और सांप को पकड़कर आबादी से दूर प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश न करें और तत्काल वन विभाग को सूचना दें। विभाग के अनुसार, पिछले करीब दो सप्ताह में कर्सियांग क्षेत्र से चार विशाल किंग कोबरा का रेस्क्यू किया जा चुका है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in