माटीगाड़ा बाइपास से 61 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

माटीगाड़ा बाइपास से 61 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद
Published on: 

सिलीगुड़ी

माटीगाड़ा बाइपास इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए माटीगाड़ा थाना की पुलिस ने 61 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान माटीगाड़ा के विश्वास कॉलोनी निवासी सुमन साहा के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर युवक कथित तौर पर माटीगाड़ा बाइपास इलाके में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के इरादे से मौजूद था। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में अभियान चलाया। पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में युवक को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 61 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामले में गिरफ्तारी का रिकॉर्ड रहा है। इस मामले में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक को रविवार को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बरामद ब्राउन शुगर कहां से लाई गई थी और इसके पीछे किसी बड़े तस्करी नेटवर्क की संलिप्तता है या नहीं। मामले में आगे की जांच जारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News