50 बोतल निषिद्ध कफ सिरप के साथ युवक गिरफ्तार

भक्ति नगर थाना क्षेत्र के इस्कॉन रोड स्थित अपार्टमेंट में पुलिस की कार्रवाई, मोबाइल भी जब्त
50 बोतल निषिद्ध कफ सिरप के साथ युवक गिरफ्तार
Published on

सिलीगुड़ी : नशीली कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिलीगुड़ी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। भक्तिनगर थाना पुलिस ने मंगलवार को इस्कॉन रोड स्थित ऋद्धि-सिद्धि अपार्टमेंट में अभियान चलाकर उसके पास से 50 बोतल निषिद्ध कफ सिरप बरामद की। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, विश्वसनीय सूत्र से मिली जानकारी के आधार पर भक्तिनगर थाने की टीम ने 8 सितंबर को अपार्टमेंट के जी-1 में छापेमारी की। इस दौरान 27 वर्षीय कुंजांग त्सेवंज लेप्चा को गिरफ्तार किया गया। वह उत्तर सिक्किम जिले के सांकालान थाना क्षेत्र के अपर लिंगडोंग इलाके का रहने वाला बताया गया है। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास मौजूद प्यूमा लोगो वाले काले रंग के जिम बैग से 50 बोतल निषिद्ध कफ सिरप मिली। इसके अलावा एक वीवो वी2303 मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद सामान को नियमानुसार जब्त कर लिया।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार व्यक्ति बरामद कफ सिरप और अन्य सामान को अपने कब्जे में रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद भक्तिनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद कफ सिरप कहां से लायी गयी थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले में आगे की जांच जारी है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in