3,500 से अधिक प्रतिबंधित टैबलेट और 3.5 लाख रुपये के साथ एक गिरफ्तार

3,500 से अधिक प्रतिबंधित टैबलेट और 3.5 लाख रुपये के साथ एक गिरफ्तार
Published on: 

कालिम्पोंग: कालिम्पोंग जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। एक जागरूक नागरिक से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साइमन प्रधान नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी कलिम्पोंग नगरपालिका के वार्ड नंबर 4 अंतर्गत मिशन कंपाउंड, भालुखोप का निवासी है। उसके पास से 3,500 से अधिक प्रतिबंधित टैबलेट, प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की कुछ बोतलें और 3.5 लाख रुपये से अधिक नकद बरामद किए गए हैं।

इस मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार अदालत में पेश किया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News