

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद ब्राउन शुगर आरोपित तक कहां से पहुंची और इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका है या नहीं। मामले की आगे की जांच जारी है।
सिलीगुड़ी : नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस ने ज्योतिनगर इलाके से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 278.6 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 5 लाख 8 हजार 750 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपित की पहचान ज्योतिनगर-2, वार्ड नंबर 4 निवासी प्रदीप प्रसाद (37) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूत्र से मिली सूचना के आधार पर खालपाड़ा टीओपी-2 की टीम ने 25 सितंबर को सिलीगुड़ी थाना क्षेत्र के ज्योतिनगर-2 इलाके में अभियान चलाया। इसी दौरान प्रदीप प्रसाद को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 278.6 ग्राम ब्राउन शुगर और 5,08,750 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने बरामद सामान को निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया।
मामले में सिलीगुड़ी थाने में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेज (एनडीपीएस) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक तलाशी, जब्ती और गिरफ्तारी की कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों व निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार की गयी।
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद ब्राउन शुगर आरोपित तक कहां से पहुंची और इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका है या नहीं। मामले की आगे की जांच जारी है।