पुलिस के हत्थे चढ़े 2 दागी अपराधी

पुलिस के हत्थे चढ़े 2 दागी अपराधी
Published on

सिलीगुड़ी ः प्रधान नगर थाना की आम पोशाक पुलिस ने 2 दागी अपराधियों को पकड़ा है। उनकी पहचान देवीडांगा के मिडिल पलाश निवासी चंदन दास और समीर दास के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को बीते मंगलवार की रात अपने सूत्रों से पता चला कि देवीडांगा में दोनों दागी अपराधी घूम रहे हैं। वे कोई आपराधिक वारदात अंजाम दे सकते हैं। बस, पुलिस ने वहां धावा बोला। निशानदेही अनुरूप दोनों को धर-दबोचा। पुलिस सूत्रों की मानें तो दोनों दागी अपराधी हैं। पुलिस ने बीते 30 जून को चार अपराधियों को पकड़ा था। उन्हीं के गैंग से ये दोनों भी जुड़े हैं। उनके विरुद्ध पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। उपरोक्त दोनों आरोपितों को बुधवार को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in